प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड के 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर कार्यरत ठेका कामगारों ने केक काट कर एवं मिठाइयां बाट कर खुशी मनाई।
यहां प्रदूषण नियंत्रक प्लांट एफजीडी में कार्यरत ठिका मजदूर नरेश यादव, एजाज अली आदि ने बताया कि झारखंड राज्य बने 25 वर्ष हो गए हैं, जो झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर एजाज अली, नरेश यादव, राजेश कुमार, विक्की सिंह, सूरज यादव, कामेश्वर महतो, रफीक अंसारी, गोविंद राम आदि मजदुर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply