रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में झारखंड में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
सर्किट हाउस बोकारो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंजूर अंसारी ने 5 अप्रैल को कहा कि कांग्रेस किसी जाति या समुदाय विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की पार्टी है।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि झारखंड में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ यहां के रहिवासियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और कार्यशैली अलग है, जो व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करती है।
मंजूर ने आमजनों से अपील की कि वे कांग्रेस को समर्थन दें, ताकि राज्य में शांति, कानून व्यवस्था और विकास को और मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
![]()













Leave a Reply