एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रदेश (Jharkhand pradesh) कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के दिशा निर्देश पर 15 लाख सदस्यता अभियान झारखंड में करना है।
इसी को लेकर 19 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह स्थित युनियन कार्यालय में बोकारो जिला कांग्रेस (Congress) के उपाध्यक्ष सह राकोमसं (ददई गुट) के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता योगेंद्र सोनार, जबकि संचालन अंजनी सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बोकारो जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक बेरमो में वे 1000 सदस्य बना चुके है। पूरे बेरमो क्षेत्र में दो हजार सदस्य बनाने का उन्होंने संकल्प लिया है। जिसे हर हाल में पुरा कर लिया जायेगा

बैठक में उपस्थित (Present at the meeting) असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार आस ने कहा कि देश के आजादी से लेकर देश में उद्योगों का निर्माण कांग्रेस का एक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि देश के दो-दो प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस देश को अपने खून से सिंचा है।
मजदूरों किसानों को कांग्रेस द्वारा दी गई उद्योग धंधों को भाजपा सरकार पूरी तरह से छीन रही है। यह केवल निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित इंटक हमेशा से मजदूर हित में संघर्ष करती रही है। आने वाले दिनों में हमे बड़ी लड़ाई के लिए स्वयं को तैयार रहना होगा।
उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के तरफ से 5 सूत्री लड़ाई चल रही है। जनवरी के अंत तक पुनः प्रबंधन को नोटिस देकर जब तक उनकी मांग का फैसला नहीं हो जाता, अनिश्चित काल के लिए क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
बैठक में उपरोक्त के अलावा देवता नंद दुबे, योगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, गणेश यादव, अंजनी सिंह, मोहम्मद नौशाद, रामेश्वर यादव, मुर्शीद आलम, सतपाल सिंह, किशून मंडल, पप्पू लाला, बृजेश सिंह, युसूफ अंसारी, नागेश्वर विश्वकर्मा, नंदकिशोर प्रसाद, छोटे सिंह, आदि।
परशु राम, संदीप यादव, शंकर शर्मा, अमृत करमाली, सुरजीत सिंह, अशोक, प्रमोद, हरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, रिंटू सिंह, राजेश कुमार, श्याम बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सीताराम तुुरी, संजय तपादार, दिलशाद, तपेश्वर राम आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply