एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो के भाजपा कार्यालय में भाजपा फुसरो नगर कमेटी की आपातकालीन बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी एवं संचालन नगर महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया।
बैठक में उपस्थित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बोकारो जगरनाथ राम व् प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवी दास ने कहा कि बीते दिनों एक नवंबर को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का बेरमो के करगली में आगमन हुआ था। इसी को लेकर बेरमो के कांग्रेसियों द्वारा अमर्यादित बयान दिया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा गया कि कांग्रेस के तथाकथित अपने बयान पर लगाम लगाये नहीं तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने का काम करेंगे।

साथ ही साथ गिरिडीह सांसद के द्वारा नई कोयला नीति को वापस करने पर अहम भूमिका निभाई गयी थी। इसी को लेकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर सांसद से समय लेने की मांग की गयी। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा फुसरो नगर अध्यक्ष चंदन राम ने किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, शिवलाल रवि, द्यनेश्वर महतो, वशिष्ठ नारायण सिंह, अभय विश्वकर्मा, भरत बर्मा, नवल किशोर सिंह, रामू तांती, मनोज कुमार चंद्रवंशी, तरुण चक्रवर्ती, लालमोहन महतो, अशोक रवि, रविंद्र चक्रवर्ती, नवीन पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply