Advertisement

जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो का अभिनंदन, भाजपा-जदयू नेताओं ने दी बधाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित शिक्षक कॉलोनी के सांसद संपर्क केंद्र में 4 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कामेश्वर महतो को सोनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाजसेवी व भाजपा नेता राजीव मुनमुन के नेतृत्व में उन्हें अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजित ​समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेताओं ने कहा कि कामेश्वर महतो के कुशल संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रखंड के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। नेताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

​अपनी मनोनयन व् सम्मान से अभिभूत प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आप सभी ने जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूँगा। कहा कि संगठन की मजबूती मेरी प्राथमिकता होगी। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ ने विश्वास जताया कि कामेश्वर महतो के नेतृत्व में सोनपुर प्रखंड में एनडीए गठबंधन और अधिक सशक्त एवं एकजुट होकर उभरेगा।

​समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश जदयू नेता आनंद किशोर सिंह, मंगल सिंह, रामकुमार राम, सारण जिला जदयू उपाध्यक्ष भगवान दास, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नगर मंडल मंत्री हर्षवर्धन (राहुल), प्रेम कुमार, परमानन्द शर्मा, जगदयाल सिंह, अरुण सिंह पटेल, राकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह (छोटे), अशोक कुमार सिंह, दुर्गा दास, राजन कुमार दास सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *