अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर इन दिनों आस्था और राजनीति के अद्भुत केंद्र के रूप में चर्चा में है। यहां देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित मंत्रियों, राजनेताओं और अधिकारियों का तांता लगा है, जो बाबा के दरबार में माथा टेक कर विशेष पूजा-अर्चना और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी कड़ी में 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक और विशेष पूजन के पश्चात उन्होंने उपस्थित आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मंदिर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर चर्चा की गयी। मंत्री सिंह ने आश्वस्त किया कि मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और विभाग की ओर से तेजी से कार्य किए जाएंगे।
आस्था और सत्ता का अटूट विश्वास
ज्ञात हो कि, बाबा हरिहरनाथ मंदिर में नेताओं की उपस्थिति कोई नई घटना नहीं है, बल्कि यह एक गहरी आस्था का विषय है। जनश्रुति और राजनेताओं के बीच यह अटूट मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।बाबा के आशीर्वाद से न केवल चुनावी सफलता मिलती है, बल्कि मंत्री पद और शासन के सफल संचालन की शक्ति भी प्राप्त होती है। यही कारण है कि बाबा हरिहरनाथ का यह पावन धाम आज बिहार में राजनीति और अध्यात्म के प्रमुख मिलन स्थल के रूप में अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है।
![]()













Leave a Reply