प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के ढोरी खास भूमिगत खदान के 4, 5, 6 इंकालीन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के बैनर तले 15 जुलाई को शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि दी गयी।
शोक सभा की अध्यक्षता राकोमसं ढोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव, संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष बबन रजक ने किया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए यूनियन नेताओं व श्रमिकों ने दो मिनट का मौन रखा।
क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव और राकोमयू क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह ने कहा कि ददई दुबे मजदूरों के मसीहा थे। वे देश भर के श्रमिकों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते थे। मजदूरों के हित के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष कोयला मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक में श्रमिकों के पक्ष में आवाज बुलंद किया था। बबन रजक और जवाहर लाल यादव ने कहा कि स्व दुबे अपना पूरा जीवन मजदूर हित में समर्पित कर दिए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनोज कुमार ठाकुर, शशि रंजन सिंह, संतोष कुमार, मुंशी महतो, प्रभात सिंह, चंद्र मोहन मांझी, राम बालक, भुनेश्वर मांझी, बॉबी साव, कैलाश महतो, पवन मिश्रा, आशुतोष कुमार, दानिश, राहुल, प्रकाश, अजीत कुमार, मुकेश दास, शिव कुमार, रवि कुमार, शुभम, दिलीप राणा, नुनूलाल, नोखे लाल, सूरज आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply