प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य केदारनाथ नायक के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता संघ भवन में 11 जुलाई को शोक सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा द्वारा शोक सभा की अध्यक्षता की गई।
शोक सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने दिवंगत केदारनाथ नायक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिवगंत नायक लगभग 56 वर्ष के थे। बीते 10 जुलाई की रात हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने वर्ष 1989 से वकालत की शुरुआत की थी।
वे अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता संघ के सदस्य शोकाकुल है। वे हंसमुख और जिंदादिल इंसान थे। हमेशा सभी से मिलकर रहा करते थे।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने स्व नायक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की। आगे महासचिव महतो ने बताया कि आज अधिवक्ता संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायायिक कार्यों से अलग रखा।
इस मौके पर राम विश्वास महथा, प्रमोद कुमार महथा, राम बल्लभ महतो, दिलीप कुमार सिन्हा, उज्जवल मुखर्जी, रविंद्र नाथ बोस, रितेश कुमार जयसवाल, राकेश कुमार, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, हरे कृष्णा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कौशल उपाध्याय, मुनमुन कुमारी, कल्याणी, आदि।
पुष्पा हंस, बिरेंद्र प्रसाद, रियाज अंसारी, डी एन तिवारी, रंजीत सिंह, पंकज झा, अशोक पाठक, वकील महतो, विनोद कुमार गुप्ता, पुनीत लाल प्रजापति सहित अधिवक्ता संघ के सदस्यगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply