प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो ज के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में 14 नवंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में तेनुघाट के अधिवक्ता एस एम अजहरूला (अजहर बाबू) के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, कुटुम्ब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्तागण शामिल थे।
बताते चलें कि, व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत अजहर बाबू वर्ष 2000 से वकालत शुरू की। वे लगभग 52 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। कहा कि दिवंगत मृदभाषी, व्यवहारिक और अपराधिक मामलों के अच्छे जानकार के साथ सरल व्यक्तित्व के धनी थे।
इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि दिवंगत एस एम अजहरूला बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि संघ के वरीय सदस्य के निधन पर आज संघ के सदस्यों ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। उन्होंने बताया कि दिवंगत अजहर बाबू के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी।
शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सब जज द्वितीय राज कुमार पांडेय, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, मुंसफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर राम विश्वास सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply