रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गांधी विचार मंच बोकारो में 10 जून को बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक के दौरान खोरठा भाषा एवं साहित्य जगत के वरिष्ठ साहित्यकार शांति भारत की भतीजी प्रियंका कुमारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दु:खद समाचार से उपस्थित सभी सदस्य मर्माहत दिखे।
बैठक में उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका का असमय निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर सभी गणमान्य जनों ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग एवं सांत्वना का भरोसा दिया।
इस दौरान बोकारो तैलीक कल्याण समिति परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
![]()













Leave a Reply