Advertisement

कॉमरेड सीताराम येचुरी के प्रथम स्मरण दिवस पर विचार गोष्ठि का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के पूर्व महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के प्रथम स्मरण दिवस पर 12 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने किया।

जारंगडीह स्थित सीटू क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम कॉ येचुरी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात साम्प्रदायिक विचार धारा और उसके खतरे पर विचार विमर्श की गई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पार्टी के बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य कॉ भागीरथ शर्मा ने साम्प्रदायिक विचार धारा और उसके खतरे पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कॉ येचुरी द्वारा साम्प्रदायिकता पर दिए गए भाषणो व लेखों का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉ येचुरी ने हमेशा मेहनतकश आवाम को साम्प्रदायिकता और उसके खतरे के प्रति सचेत करते रहे थे। उन्होने कॉ येचुरी के जीवन और उनके संघर्षों की चर्चा करते हुए उनसे सीखने की बात कही।

जिला कमिटी सदस्य सह सीटू नेता कॉ विजय भोई ने मजदूर वर्ग पर साम्प्रदायिक खतरे से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की। इसके अलावे पार्टी के बेरमो लोकल कमिटी सदस्य कॉ कमलेश गुप्ता एवं वरिष्ठ पार्टी सदस्य कॉ श्याम नारायण सतनामी ने भी विचार रखे। जबकि, कॉ श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि साम्प्रदायिकता और उसके खतरे के बारे में लगातार और बड़े आयोजन करना होगा। गोष्ठी मे कॉ समीर सेन, कॉ दीनबंधु प्रसाद, कॉ सुरेश यादव, कॉ रमेश प्रसाद, कॉ हाफिज अंसारी, सुधीर, नरेश, सहयोग राम सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *