भाकपा के शताब्दी वर्ष समारोह मनाने को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) राज्य कार्यालय में 14 मार्च को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाकपा प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य किसान सभा के संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत, रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह, बुद्धिजीवी मंच के धर्मवीर सिंह, राज्य परिषद सदस्य इशाक अंसारी, अधिवक्ता जयंत पांडेय, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कुमार विक्रम सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता में झारखंड में सशक्त और मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण एवं बाम विकल्प की रास्ता तय करने को लेकर समारोह में विचार विमर्श की बात कही गयी। साथ हीं कहा गया कि राज्य भर से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। प्रेस वार्ता में उपस्थित वाम नेताओं ने कहा की 15 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची के अटल वेंडर मार्केट के चौथे तल्ले पर शाहिद मजरुल हसन खान सभागार में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। कहा गया कि शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड डी. राजा, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री कॉ शिवकुमार मुखर्जी होंगे। नेताओं ने कहा कि यह शताब्दी वर्ष भाकपा कार्यकर्ताओं को उत्साहपूर्वक व् ऊर्जावान बनाएगा।
आने वाले समय में हम अपने 100 वर्षों की सफर अपने पूर्वजों की शहादत से सीख लेते हुए आने वाले चुनौतियों को बड़े संघर्ष में तब्दील करेंगे। जनहित के मुद्दों को लेकर जन संघर्ष तेज करेंगे। आगामी लोकसभा, विधानसभा तथा पंचायत चुनाव में भी मजबूत भागीदारी निभाने के लिए अभी से ही हमारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगेंगे। शताब्दी वर्ष समारोह में हम सभी आने वाले दिन में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण और झारखंड में एक मजबूत वाम विकल्प की दिशा में काम करने के लिए यह समझ मिल का पत्थर साबित होगा।
![]()













Leave a Reply