हुल दिवस के अवसर पर आगामी 30 जून क़ो हजारीबाग चलो का आह्वान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बोकारो जिला परिषद की बैठक 13 जून को जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित एटक के यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता कॉमरेड सुजीत घोष ने की।
जानकारी के अनुसार जिला परिषद की बैठक में भाकपा पार्टी के झारखंड राज्य सचिव कॉ महेंद्र पाठक मुख्य रूप से सम्मिलित होकर बतौर पर्यवेक्षक राज्य और देश की राजनीतिक रिपोर्ट पेश की। कॉ पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड राज्य का गठन करने का काम पार्टी का था, लेकिन अब राज्य क़ो सजाने सँवारने का काम बाक़ी शेष रह गया है, वह अब करने जा रहे है। इसीलिए पार्टी ने 30 जून क़ो हुल दिवस के अवसर हजारीबाग चलो का नारा दिया है।
कहा कि आगामी 30 जून क़ो पुरे झारखंड से लगभग 4 हजार कॉमरेड साथी हजारीबाग में जुटेंगे और झारखंड क़ो लूट, भ्रष्टाचार, शोषण, जुल्म एवं अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए अनवरत संघर्ष का विगुल फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश नये तरह की गुलामी के दौर से गुजर रहा है, जहाँ बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ और कॉरपोरेट ताकतें जल, जंगल और जमीन समेत जन संसधानो पर कब्जा जमाने में लगी है। जनता क़ो आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। इस लूट, अत्याचार के खिलाफ पार्टी लड़ेगी।
भाकपा बोकारो जिला परिषद के जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो ने अपनी राजनैतिक एवं सांगठनिक रिपोर्ट पेश करने के पूर्व झारखंड प्रदेश सचिव कॉ महेंद्र पाठक तथा हजारीबाग जिला सचिव कॉ अनिरुद्ध कुमार का स्वागत किया और यह आश्वासन दिया कि पुरे बोकारो जिले से लगभग 300 की संख्या में कॉमरेड साथी हजारीबाग की सभा में भाग लेने का काम करेंगे। उसकी तैयारी में बोकारो की पार्टी जुट गई है। इसके लिए वैचारिक चेतना क़ो मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता जनता की नहीं, पूंजी पतियों की भाषा बोल रही है।
बैठक में यूनियन के केंद्रीय नेता कॉ लखन लाल महतो ने कहा कि ऐसे समय में जब विकास के नाम पर किसानों की जमीन छीनी जा रही हो, नदियों क़ो बेचा जा रहा हो, चुप रहने का मतलब अपने अधिकारों, अपनी आने वाली पीढ़ियों और देश क़ो लुटते हुए देखना है। वरिष्ठ नेता कॉ चंद्रशेखर झा ने भी हुल दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला।
बैठक की समाप्ति के बाद जारंगडीह रहिवासी कॉ सुनील सिन्हा की माताजी के श्राद्धक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से कॉ जवाहर लाल यादव, कॉ स्वंयर पासवान, कॉ नुनुचंद महतो, कॉ अमित कुमार, कॉ बैद्यनाथ महतो, कॉ अमृत महतो, कॉ खेमलाल महतो, कॉ अब्दुल क़ासिम, कॉ खेमलाल महतो, कॉ अमरु महतो, कॉ विनोद झा, कॉ अनिरुद्ध कुमार, कॉ ए मेहता आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply