रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार अंचल कार्यालय में 19 सितंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंचल अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान सीओ ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी विवाद, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अंचल अधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। जनता दरबार में शामिल रहिवासियों को सीओ सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या हो बेहिचक मेरे पास आवे, उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलाल तबके से दूर रहे। जनता दरबार में अंचल निरीक्षक सहदेव दास, मदन महतो, जमील अंसारी एवं दूर दराज से आए ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply