अमृत फार्मेसी खुलने से क्षेत्र के मरीजों को सस्ते दर दवाएं होंगी उपलब्ध-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय केंद्रीय अस्पताल में अमृत फार्मेसी का शुभारंभ 15 सितंबर को किया गया। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ अंजुला निशी मिंज, ढाेरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) दरभंगा हाउस रांची डॉ भरत सिंह, अस्पताल के सीएमओ डॉ संजय सिंहा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

जानकारी के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर सीता राम युके एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता शरण ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमएस डॉ अंजुला निशी मिंज ने कहा कि बीमारी से पीड़ित रोगी के लिए अमृत फार्मेसी एक सच्चे दोस्त के रूप में केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी में आया है। इससे आम व् खास सभी को एक ही छत के नीचे सभी तरह की दवा की उपलब्धता गुणवत्ता के साथ कम कीमत में होगी। इससे क्षेत्र के रहिवासियों को बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय अस्पताल ढोरी को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ा, लेकिन आज का दिन अस्पताल में अमृत फार्मेसी की शुरुआत करके मन को बहुत सुकून मिला है।
ढाेरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि अमृत फार्मेसी काउंटर खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को सभी तरह की दवाएं सस्ते दर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह फार्मेसी खुल जाने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए सस्ती दवा के और विकल्प खुल जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के दुकान यहां संचालित है, जहां सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं मरीजों को दी जा रही है। केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉ संजय सिन्हा ने कहा कि वे मरीजों का इलाज करते हैं, लेकिन समय पर उचित दवा उपलब्ध नहीं रहने से चिकित्सकों पर भी अलग दवाब बनता था और पूरी चिकित्सकीय व्यवस्था इससे प्रभावित होती थी, वह अब गुणवत्ता के साथ सुविधाजनक हो जाएगा। कहा कि शुरुआत में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन यह दवा दुकान बड़ा हमदर्द साबित होगा।

इससे पुर्व सीएमएस ने फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर दुकान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमृत फार्मेसी के उपाध्यक्ष सौभिक घोष, झारखंड प्रभारी महाप्रबंधक संजय गुप्ता, झारखंड प्रबंधक अजय कुमार, सीआईएसएफ एरिया कमांडेंट लक्ष्मी नारायण चौधरी, पीओ एएडीओसीएम राजीव कुमार सिंह, पीओ ढ़ोरी खास रंजीत कुमार, एसओ माइनिंग मनोज कुमार पाठक, एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, एसओ सिविल मनोज कुमार शाह, एएफएम मो. शहीद हुसैन, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एसओ सेफ्टी आरएन सिंह, एसओ एक्स यूके पासवान, एरिया सेल आफिसर आर के गुप्ता, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, डॉक्टर आरएन झा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ संतोष कुमार, डॉ सद्दाब अहमद, डॉ रोहित शर्मा, डॉ नीतिश कुमार, अजय झा, चंद्रकांत प्रसाद सहित यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, विनय सिंह, आर उनेश, धीरज पांडेय, विकास सिंह, महारुद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, जितेंद्र दुबे, भीम महतो, राजू भूखिया, हीरालाल रविदास, शिवनंदन चौहान, जवाहरलाल यादव, देवता नंद दुबे, महेंद्र चौधरी, कैलाश ठाकुर एवं अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्स, कर्मचारी, सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply