Advertisement

राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर रन फॉर झारखंड में सीएम हेमंत व् विधायक कल्पना शामिल

एकता, ऊर्जा व् उत्साह के संग मुख्यमंत्री सोरेन ने रन फॉर झारखंड को दिखाई हरी झंडी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर 11 नवंबर को राज्य की राजधानी रांची के बापू वाटिका मोरहाबादी मैदान से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ हीं झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि रन फॉर झारखंड के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. पी. सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार समेत कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, स्कूलो के विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम रहिवासी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *