डीआरएम ने किया सोनपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने बीते 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय प्रांगण में एकत्रित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि यात्रियों एवं आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डीआरएम सरन ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

इसी क्रम में सोनपुर रेल मंडल के कुल 7 स्टेशनों एवं 8 रेलवे कॉलोनियों में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक, सफाईकर्मी तथा कार्यरत रेलकर्मी शामिल हुए। सभी ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में आगामी दिनों में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम यथा श्रमदान, स्वच्छता अभियान और यात्री संपर्क गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे परिसरों, कॉलोनियों एवं स्टेशनों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में सोनपुर मंडल का सार्थक प्रयास है।
![]()













Leave a Reply