अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता एवं जन- जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर के रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई कार्य के लिऐ कार्यरत सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 13 सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सोनपुर रेल मंडल के जन सूचना अधिकारी (पीआरआई) राम प्रताप सिंह ने 20 सितंबर को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत सोनपुर रेल मंडल के अधिकारी क्लब, सोनपुर एवं कोचिंग डिपो, बरौनी में स्वच्छ भारत मिशन (स्पोर्ट्स लीगस) के तहत बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें रेल अधिकारी, कर्मचारी, मंडल क्रीड़ा संघ/सोनपुर तथा स्काउट्स एंड गाइड्स सोनपुर व् बरौनी की टीमों ने सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान रेल मंडल के 7 स्टेशनों एवं 8 कॉलोनियों में विशेष सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय रहिवासियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया।
![]()













Leave a Reply