राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 10 से 26 नवंबर तक संचालित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तत्वाधान में चलाए जा रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान जो 10 से 26 नवंबर तक संचालित होगा, जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता वाहन को 10 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन जिले के सभी नौ प्रखंडों के सभी पंचायतों में रहिवासियों को जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्ता जब भी घर-घर भ्रमण करें तो सिर्फ कुष्ठ की ही जानकारी न ले, बल्कि कुष्ठ के साथ साथ मलेरिया, हाथी पावं, टीबी आदि का भी जानकारी लें। जागरूकता रथ रवानगी के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह, डॉ रेनू भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविशंकर, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष डीन, काय चिकित्सक सज्जाद आलम, अजय कुमार, मणिशंकर एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply