Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में गूंजेगी कोयला मजदूरों की आवाज-सीटू

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आगामी 24 मार्च को कोयला मजदूरों की आवाज देश की राजधानी दिल्ली में गूंजेगी। उक्त बातें श्रमिक संगठन सीटू के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं केंद्रीय अपर महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कही।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग आयोजित किया गया। सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीटू स्वांग कोलियरी शाखा के नेतृत्व में पीट मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनियन के स्वांग शाखा सचिव गौतम राम ने की।

पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए सीटू के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं केंद्रीय अपर महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कोयला मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला मौका है कि कोयला मजदूरों की लड़ाई को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लड़ने जा रही है। कहा गया कि जिस मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ बीते 12 फरवरी को हड़ताल हुआ था। उसी चार लेबर कोर्ट के वापसी की मांग को लेकर सीपीआई (एम) आगामी 24 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में भारत सरकार को घेरने जा रही है।

कहा गया कि चार लेबर कोड कोयला मजदूरों समेत देश के मजदूर वर्ग को गुलाम बना देगी। मजदूरों को लड़ने का अधिकार छीन लेगी। मजदूरों को यूनियन बनाने का अधिकार खत्म देगी। मजदूर फिर से देश के बड़े औद्योगिक घरानों का गुलाम बन जाएंगे। कहा गया कि चार लेबर कोड यदि लागू हो जाता है, तो मजदूर न तो लड़ पाएंगे, ना हीं अपनी आवाज उठा पाएंगे। साथ ही अपने ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ किसी स्तर पर अपनी बात नहीं रख पाएंगे।

इसीलिए सीटू ने सीपीआई (एम) द्वारा आयोजित आगामी 24 मार्च के दिल्ली रैली को अपना समर्थन दिया है। पीट मीटिंग में उपस्थित कोयला मजदूरों से आह्वान किया गया कि भारी संख्या में 24 मार्च को दिल्ली चले और भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता का परिचय दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *