प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर 14 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस बीच स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट बांटे गये।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में सर्वप्रथम पं. नेहरू के चित्र पर शिक्षकों एवं बच्चों ने क्रमवार पुष्प अर्पित किए। साथ ही शिक्षकों द्वारा पंडित नेहरू की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई एवं चाकलेट वितरित की गई।

बताया गया कि बीते दिवाली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को लेखनी (कलम) देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, शिक्षक शैलेश खन्ना, एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, यमुना कपरदार, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन, कंप्यूटर प्रशिक्षक गोपाल पाल सहित छात्र,छात्राएं उपस्थित थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार अंगवाली उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक निभा आयंद के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
![]()













Leave a Reply