Advertisement

डीएवी तेनुघाट में बाल दिवस का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल- दिवस के रुप में मनायी गयी। बाल दिवस पर विद्यालय का प्रार्थना सभा पं. नेहरू को समर्पित थी।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा नन्हें-मुन्ने बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा में उपस्थित होकर उनकी यादों को जीवंत कर दिए।

कक्षा आठवीं की छात्रा किंजल सिंह द्वारा पं.नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या सिन्हा ने बच्चों को बाल-दिवस की बधाईयां एवं शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने बचपन का आनंद बनाएँ रखते हुए अनुशासित रहते हुए शैक्षिक उपलब्धियों को प्राप्त करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *