पीयूष पांडेय/बड़बील (ओड़िशा)। चिकित्सा में मानवता का स्पर्श के तहत ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 102 नये सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति करते हुए यह मंत्र दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने डॉक्टरों को अपने पेशेवर कौशल में सुधार करने और इलाज के दौरान मरीजों और उनके रिश्तेदारों के प्रति मानवता दिखाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एक ऐसा पेशा है जिसमें अपने पेशे के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरो से कहा कि मरीजों और परिजनों के मन में आत्मविश्वास पैदा करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वस्थ ओडिशा, खुशहाल ओडिशा के निर्माण के लिए हर जीवन को मूल्यवान बनाने के दृष्टिकोण को लागू करने पर जोर दिया। कहा कि राज्य ने चिकित्सा बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसमें सस्ती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान कर रहा है।
सीएम पटनायक ने कहा कि बीजू स्वाथ्य कल्याण योजना के तहत सभी को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलता है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए नए अस्पताल और आधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है।
हमारी अस्पताल योजना में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण जोरों पर है। स्वास्थ्य सेवा में 5-टी पहल ने एक नए और मजबूत ओडिशा के निर्माण में मदद की है। कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य में आठ नए मेडिकल कॉलेज और दो पीजी संस्थान स्थापित किए गए हैं। जाजपुर में जातिकेशरी मेडिकल कॉलेज लागू करने का निर्णय लिया गया है।
बाद में फुलवानी और तालचेर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि पहले ओडिशा से हर साल 321 एमबीबीएस डॉक्टर और 254 विशेषज्ञ डॉक्टर निकलते थे। अब 2525 एमबीबीएस डॉक्टर और 856 विशेषज्ञ डॉक्टर निकल रहे हैं। यह संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि पिछले साल 300 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की गई है। इस मौके पर नवनियुक्त डॉ चूचाश्री पांडा, डॉ रुचित मोहंती और डॉ प्राची दास ने अपने अनुभव साझा किये और मुख्यमंत्री के हर जीवन दृष्टिकोण का पालन करने को कहा। उन्होंने नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply