बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने किया प्रसाद ग्रहण
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नहाय खाय के साथ 17 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के दिन छठव्रती नदी में स्नान करने के बाद जल लेकर घर आयी और चावल, लौकी की सब्जी और चने का दाल प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड कॉलोनी स्थित निवर्तमान वार्ड पार्षद रशिम सिह के आवास पर बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इनके अलावे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की मां रानी सिंह सहित कई गणमान्य जनों ने यहां प्रसाद ग्रहण किया।
![]()













Leave a Reply