विजय कुमार साव गोमियां (बोकारो)। उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ गोमियां में छठ महापर्व संपन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार सार्वजनिक छठ पूजा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी छठव्रतियों के लिए विशेष ध्यान रखा गया। इसके तहत छठव्रतियों के छठ घाट आनेजाने के क्रम में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। साथ हीं छठ घाटों की साफ सफाई का ध्यान रखा गया था।
गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में 20 नवंबर की अहले सुबह उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। छठ व्रती सहित आम से खास भक्तों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपने परिवार एवं समाज के हित की कामना की।

इससे पहले अहले सुबह से ही श्रद्धालु पास भगत अहरा तालाब में छठ घाट पर पहुंचने लगे थे। घाट पर सार्वजनिक छठ पूजा सेवा समिति की ओर से रौशनी, दूध एवं फल की आपूर्ति व साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पारंपरिक लोकगीत छठ घाट पर गुंजती रही।
इस अवसर पर छठ घाट पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया बलराम रजक, समाजसेवी अमर सोनी, ललित यादव, छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य सुरेश नायक, विशाल जयसवाल, लक्ष्मण नायक, पप्पू अग्रवाल, विपिन नायक, महेश स्वर्णकार, सुभाष नायक, विक्रांत अग्रवाल, संजय कान्दु आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply