Advertisement

श्रावणी मेले को लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष ने की समीक्षा

आगामी 14 जून से हर रविवार लगेगा निःशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुकेश की अध्यक्षता में लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान 12 जून को न्यास अध्यक्ष प्रमोद मुकेश ने अधिकारियों और न्यास समिति के सदस्यों को सुरक्षा, साफ-सफाई और सुलभ जलार्पण के लिए विशेष प्रबंध करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए हर स्तर पर ठोस और विश्वसनीय इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी शिवभक्त को जलाभिषेक में कठिनाई न हो।

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर हमेशा से जनहित और सेवा कार्यों का भी केंद्र रहा है। इसी कड़ी में आमजन के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए मंदिर न्यास समिति ने एक और बेहतरीन पहल की है। आगामी 14 जून से मंदिर परिसर में प्रत्येक रविवार को वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं थेरेपी शिविर का आयोजन किया जाएगा।​ jism बिना दवा असाध्य रोगों से राहत मिलेगी।

यह साप्ताहिक शिविर जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित होगा। इस शिविर में सर्वाइकल दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, स्लिप डिस्क, लकवा (पैरालिसिस), ब्रेन हेमरेज और मेंटली रिटार्डेड (मानसिक दिव्यांगता) जैसी गंभीर और असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को न्यूरोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के जरिए बिना किसी दुष्प्रभाव के बेहद कम समय में राहत पहुंचाई जाएगी। न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बेहद उत्तम और कल्याणकारी कदम बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *