Advertisement

ऑफिसर क्लब में जनजातीय गौरव दिवस पर समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड स्थापना के रजत जयंती पर 14 नवंबर को बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में, उनकी स्मृति और बलिदान को नमन करने हेतु आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। सभी गणमान्य जनों ने उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक नृत्य और लोक संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियाँ हुईं। स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से जनजातीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और परंपराओं को जीवंत कर दिया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में सीसीएल कथारा क्षेत्र के सभी वरीय अधिकारी और यूनियन सदस्य सहित समाज के कई गणमान्य जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार और संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।

मौके पर जारंगडीह पीओ प्रवीर सेन गुप्ता, स्वांग गोविंदपुर फेज टू पीओ अनिल कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी एचआर माधुरी मडके, यूनियन नेता वरुण कुमार सिंह, शमशुल हक, बैरिस्टर सिंह, कमलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *