Advertisement

सोनपुर में भाजपा के स्थापना दिवस की धूम, राष्ट्र सेवा व् संगठन शक्ति का संकल्प

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के दक्षिणी और नगर मंडलों में हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जहां महापुरुषों को नमन किया, वहीं संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प भी दोहराया।

जानकारी के अनुसार सोनपुर ​दक्षिणी मंडल के ​सबलपुर मध्यवर्ती के सरपंच दिलीप सिंह के आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना। मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री अविनाश कुमार के संचालन में आयोजित समारोह की शुरुआत भारत माता और महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर ​मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं के त्याग, तप और समर्पण के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति बनी है। सरपंच सिंह ने कर्म योद्धाओं को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने की अपील की।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में धनंजय शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव कुमार, पवन शर्मा, अमिताभ शर्मा सहित दर्जनों बूथ अध्यक्ष और स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन आरएसएस के अजित कुमार ने किया।

​नगर मंडल के रजिस्ट्री बाजार में फहराया गया संगठन का ध्वज

जानकारी के अनुसार ​सोनपुर नगर भाजपा कार्यालय (रजिस्ट्री बाजार) में नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ की अध्यक्षता और सत्येन्द्र नारायण सिंह के संचालन में स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया। उपस्थित भाजपा​ कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विधिवत झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता नरेश सिंह ने बताया कि पूरे राष्ट्र के साथ सोनपुर में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।​ नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नगर परिषद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

​​इस अवसर पर पार्टी के वरीय नेता धनंजय सिंह, राजीव मुनमुन, भाजयुमो सारण जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम, हर्षवर्धन (राहुल), अरुण कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह, चन्दन कुमार सिंह सहित भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपरोक्त दोनों स्थलों पर कार्यक्रमों का समापन सामूहिक राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *