Advertisement

सीसीएल के डीटी ने किया कथारा क्षेत्र के कोलियरियों व् वाशरी का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल के निदेशक तकनिकी (डीटी) योजना एवं परियोजना अनूप हांजुरा ने 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों एवं वाशरियों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की।

बताया जाता है कि समीक्षा क्रम में डीटी हंजुरा ने क्षेत्र के कथारा व् गोबिंदपुर कोलियरी, कथारा तथा स्वांग वाशरी सहित अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रणजीत कुमार, डिटी (पीएंडपी) के तकनिकी सचिव (टीएस) आनंद कुमार, कथारा कोलियरी के ऑपरेशन इंचार्ज अभिराज कुमार, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी समेत सभी परियोजनाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीटी हांजुरा ने उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र में कोयला उत्पादन की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने, कोयला स्टॉक में लगे आग पर काबू पाने तथा नया वाशरी निर्माण कार्य में सहयोग का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने मशीनों के रख रखाव तथा कामगारों की सुविधा पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें।

दौरे के क्रम में उन्होंने कथारा एवं स्वांग क्षेत्र में प्रस्तावित नई वाशरियों के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्थानों को नई वाशरी के लिए चिन्हित किया गया है, वहां से शीघ्र कोयले का स्टॉक हटाकर जमीन खाली कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के विकास और आधुनिकीकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *