Advertisement

सीसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। चन्द्रपुरा थाना के हद में मकोली ओपी के झारखंड काँलोनी तुरी मोहल्ला मे सीसीएल कर्मी संदीप तुरी उर्फ पप्पू ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले सीसीएल के अमलो परियोजना के ईएडएम विभाग मे नौकरी लगा था। खबर लिखे जाने तक फाँसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही मकोली ओपी प्रभारी अंनत सिंह घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शिवनंदन चौहान, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया आदि पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *