एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट रेस्ट हाउस कॉलोनी रहिवासी मकसूद हुसैन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित करगली जीएम कार्यालय के विद्युत विभाग में कार्यरत हैं और उनका आवास रेस्ट हाउस के पीछे स्थित क्वार्टर संख्या 1बी/ 302 है।
हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनके क्वार्टर के बगल में अजीत यादव पिता गणेश यादव एवं उमेश यादव पिता जगदीश यादव द्वारा अवैध रूप से दो तल्ला मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने क्वार्टर के पास चाहर दीवारी मे एक गेट लगवा रहे थे, तभी आरोपियों का पूरा परिवार उनके घर पहुंच गया और गाली – गलौज करते हुए उनके साथ और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा जाति सूचक अपशब्द कहे गए और धमकी दी गई कि जहां जाना है, जा सकते हो। उन्होंने कहा कि इस घटना के कई स्थानीय रहिवासी गवाह हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पड़ोसी द्वारा बनाए जा रहे दो मंजिला मकान की छत से उनके घर में झांकने की कोशिश की जाती है, जिससे उनके परिवार, खासकर महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके घर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
हुसैन ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में बेरमो थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह से बात किया गया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त मामले की जांच की जा रही है। मकसूद हुसैन ने इसकी लिखित जानकारी सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक को भी दी है।
![]()













Leave a Reply