Advertisement

सीसीएल सिक्योरिटी व् सीआईएसएफ ने जब्त हाइवा को किया गांधीनगर पुलिस के हवाले

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बीते 7 जून की रात्रि बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो न्यू माइंस में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक हाइवा को ग्रामीणों ने पकड़कर सीसीएल सुरक्षा विभाग के हवाले कर दिया। सीसीएल सिक्योरिटी तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने जब्त हाइवा को गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार एक हाइवा वाहन क्रमांक BR21GB/8263 बैदकारो बस्ती की ओर से नए खुले कारो खुली खदान (ओपन कास्ट माइंस) क्षेत्र की तरफ आते देखा गया। उक्त वाहन द्वारा माइंस क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया गया, जिसे प्रवेश द्वार पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा रोक दिया गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल सीसीएल प्रबंधन को दी गई। सूचना के बाद सीसीएल प्रबंधन ने गांधीनगर थाना एवं सीआईएसएफ से वाहन को जब्त करने का अनुरोध किया गया।

बताया जाता है कि उक्त स्थान सीआईएसएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थित रहने के कारण सीसीएल प्रबंधन के अनुरोध के उपरांत सीआईएसएफ आपात स्थिति में पहुंचकर सीसीएल सुरक्षा विभाग के सहयोग से उक्त हाइवा को अपने कब्जे में किया। इसके बाद सीआईएसएफ, गांधीनगर थाना एवं सीसीएल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया। जब्ती के समय वाहन खाली पाया गया। इसके पश्चात वाहन को कानूनी कार्रवाई हेतु गांधीनगर थाना ले जाया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई संबंधित पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इस बावत कारो के सुरक्षा प्रभारी महमाया पासवान ने 8 जून को हाइवा जब्त किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध रूप से खदान में प्रवेश करते उक्त हाइवा को स्थानीय रहिवासियो द्वारा पकड़ा गया। कहा कि उनके द्वारा इसे लेकर गांधीनगर थाना मे मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह से फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नही हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *