Advertisement

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर सीसीएल सीकेएस की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र की बैठक 10 सितंबर को बोकारो जिला के हद में ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य सह पेंसन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह तथा सीसीएल सीकेएस मंत्री कुलदीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 12 सितंबर को ढोरी क्षेत्र में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

बैठक में तय हुआ कि ढोरी क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। वही रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से कोयला मंत्री, कोयला सचिव एवं महाप्रबंधक ढोरी को 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन संगठन की ओर से सौंपने काम करेंगे।‌ जिसमे स्थायी कर्मचारियों से लेकर ठेका कामगारों के विभिन्न ज्वलंत समस्याएं समाहित है।

मौके पर उपस्थित विनय कुमार सिंह ने कहा कि 12 सितंबर का धरना प्रदर्शन कोयला कामगारों को एक नई दिशा प्रदान करेगी। बैठक में संगंठनात्मक तथा सदस्यता विस्तार, कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी चर्चाएं की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने रवीन्द्र कुमार मिश्रा एवं अनुप सिंह को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर साधुवाद दी। मिश्रा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी दी है उसका शत् प्रतिशत निर्वहन करेंगे। उन्होंने कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी तथा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ अध्यक्ष एवं महामंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।‌

मौके पर शाहनवाज खान, अजय सिंह, प्रतोष कुमार राय, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, भुनेश्वर, शंकर दास, गब्बर सिंह, सुमिति कुमारी, ज्योति कुमारी, उर्मिला देवी, इंडिया देवी, सीमा, लखि बाला देवी, लक्ष्मी देवी, अंजली कुमारी, सरिता कुमारी, सुति देवी, नीरा देवी, रतनी देवी, लाचो देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *