एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के असनापानी स्थित जीएम कॉलोनी आवास कैम्पस में 15 अप्रैल को नव निर्मित शिव मंदिर का ढलाई कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार कथारा पंचायत के जीएम आवास कैम्पस स्थित शिव मंदिर का ढलाई कार्य सीसीएल कथारा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार के अगवाई में मंदिर का कार्य सुरु किया गया था।
मंदिर के ढलाई कार्य के अवसर पर पुरोहितों द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात शिव मंदिर के नवनिर्मित भवन की छत ढलाई का कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर निर्माण कार्य को गति प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवाधि देवी भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना से की गयी। इस दौरान पुरा परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके तुरंत बाद छत ढलाई का कार्य विधिवत आरंभ किया गया।
मंदिर निर्माण में सहभागिता दर्शाते हुए पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने पहली कढ़ाई का श्रमदान देकर ढलाई कार्य शुरू करवाया। इस दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य जनों ने भी श्रमदान किया, जो क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
मौके पर उपस्थित सीसीएल पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के उपरांत कहा गया कि आस्था का यह केंद्र क्षेत्र की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। सभी ने एक स्वर में मंदिर को भव्य रूप देने के लिए हर संभव सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक खनन विनोद कुमार, अर्जुन कुमार प्रसाद, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, वाशरी पीओ अमरेंद्र कुमार, स्वांग गोबिंदपुर फेज दो पीओ एके तिवारी, स्वांग वाशरी पीओ वी मोहन बाबू, जारंगडीह पीओ प्रवीण कुमार सेनगुप्ता, विभागध्यक्ष असैनिक संजय कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, स्वांग वाशरी के अधिकारी अमित कुमार, सूर्यभूषण, राहुल कुमार सिंह, यूनियन प्रतिनिधि विजय यादव, बृजेश सिंह, शिवदत्त नोनिया आदि उपस्थित थे। वहीं मंदिर निर्माण कार्य में त्रिशाल सिंह, शशि प्रताप सिंह, विजय सिंह, अमरेश ठाकुर, गोलू कुमार, सिवांस सिंह, निरंजन विश्वकर्मा, मो. जाहिद, मो. अमरूल, राजेंद्र मिस्त्री, प्रेम दिगार, बजरंगी महतो आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply