Advertisement

बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा फुसरो बाजार के व्यवसायियों का होगा विकास-आर उनेश

विधायक निजी कार्यों में व्यस्त, कार्यक्रम खत्म होते ही दुकानदारों को बसाने होगा कार्य

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश ने व्यापारियों को संगठित होकर जनसमस्याओ के समाधान के लिए आगे आने की बात प्रेस को संबोधित करते हुए 10 अप्रैल को फुसरो नगर परिषद कार्यालय के समक्ष कही।

आर. उनेश ने कहा कि फुसरो बाजार के व्यवसायियों का विकास चेंबर ऑफ कॉमर्स ही करेगी। कहा कि फुसरो बाजार के व्यवसायियों का अवैध कब्जा हटाने की इस कार्यवाही के बाद ये तथ्य सामने आया है कि इसमें अनेक गरीब परिवार भी प्रभावित हुए हैं, जिनके छोटे -छोटे दुकान, गुमटी, घरों को तोड़ा गया है। कहा कि सभी पीड़ित अपने दुकानों के भरोसे जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजर – बसर चला रहे थे।

नप की इस कार्यवाही से उन सब की आजीविका छीन गई एवं अनेक परिवार बेघर हो गये हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने के पूर्व प्रशासन द्वारा ना तो इनसे चर्चा की और ना ही समन्वय स्थापित करने का कोई प्रयास किया गया। इस दौरान पीड़ित दुकानदारों को अपनी दुकान को अन्यत्र व्यवस्थित करने का अवसर भी नहीं मिला, जिसके कारण आज इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है, जो चिंता का विषय है।

अध्यक्ष उनेश और कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिन्टू सिंह ने कहा कि बेरमो विधायक पारिवारिक कार्यों में व्यस्त है, कार्यक्रम खत्म होते ही विधायक कुमार जयमंगल सिंह से मिलकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जायेगा। कहा कि जिनकी आजीविका समाप्त हुई है उन दूकानदारों से बात कर पुन: स्थापना का कार्य फिर से किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *