Advertisement

बसपा को बोकारो में मिला नया नेतृत्व, मोहम्मद सुल्तान बने जिलाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बोकारो जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मोहम्मद सुल्तान को बोकारो का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा 11 अप्रैल को कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। कहा कि बोकारो जिले में संगठन को और सशक्त बनाते हुए सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में बसपा को जिले में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुल्तान ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। वहीं, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *