Advertisement

आभासी बैठक में जल प्रबंधन, पर्यावरण प्रभाव आकलन व मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा में 12 जून को आभासी बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित ऑनलाइन आईएसटीई-बीएनवाई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें दिन विशेषज्ञों ने समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा की गयी।

अपशिष्ट एवं जल प्रबंधन आभासी सत्र में एमआईईटी मेरठ के प्रो. (डॉ) संजीव सिंह ने समावेशी जल व स्वच्छता सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन सतत विकास की कुंजी है। पर्यावरण प्रभाव आकलन सत्र में एमआईटी मुजफ्फरपुर के प्रो. (डॉ) एम. के. झा ने पेट्रोलियम गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभावों और उनके वैज्ञानिक मूल्यांकन को सरल ढंग से समझाया। जबकि अंतिम सत्र में डॉ रुचिका गुप्ता ने कार्य-जीवन संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *