रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो जिला के तत्वावधान में 13 अप्रैल को जिला के हद में जैनामोड़ में नारी वंदन अधिनियम के विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रही।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुनीता सिंह ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे समाज में उनकी भूमिका और प्रभाव मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर लगातार कार्य कर रही है। यह अधिनियम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अधिनियम का समर्थन करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। अंत में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए गए और आम जनता से इस कानून के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।
![]()













Leave a Reply