Advertisement

जोहार झारखंड से गूंजा बोकारो का पुस्तकालय मैदान

झारखंड स्थापना रजत जयंती उत्सव पर गरगा डैम से पुस्तकालय मैदान तक साइकिल रेस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 13 नवंबर को “Cyclothon: Know Your Jharkhand” के तहत “Know your tourist place” बोकारो के गरगा डैम बालीडीह, नया मोड़, कुलिंग पाउंड, जगरनाथ मंदिर मार्ग से सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान तक साइकिल रेस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

साइकिल यात्रा का उद्देश्य बोकारो जिले के युवाओं में झारखंड की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता फैलाना था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने जोहार झारखंड के नारों से वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। बोकारो के सेक्टर पांच स्थज पुस्तकालय मैदान में आयोजित समापन समारोह में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की धरती ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब हमारी बारी है इसे गौरव दिलाने की। कहा कि झारखंड का आने वाला 25 वर्ष युवाओं के हाथ में होगा। उनके जोहार झारखंड के उद्घोष पर पूरा मैदान एक स्वर में गूंज उठा। यह पल हर उपस्थित जिलावासियों के हृदय में गर्व, भावना और एकता का संचार कर दिया।

इस अवसर पर आयोजित साइकिल यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। सभी प्रतिभागियों ने झारखंड के प्रति अपने प्यार, जिम्मेदारी और सपनों को भावनाओं में व्यक्त किया। साइकिल गर्ल कृति ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि साइकिल की हर पैडल के साथ झारखंड की मिट्टी का अहसास है, इसे हमें गर्व से आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा ने झारखंड स्थापना रजत जयंती वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह साइक्लोथॉन राज्य निर्माण की शक्ति, एकता और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है।
मौके पर डीसी, डीडीसी, डीपीएलआर, एसडीओ आदि पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जोहार झारखंड – गर्व, ऊर्जा और एक नई दिशा का प्रतीक

ज्ञात हो कि साइक्लोथॉन नाउ योर झारखंड केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह झारखंडी अस्मिता, संस्कृति और एकता का सशक्त संदेश था। बोकारो की सड़कों पर 13 नवंबर को साइकिल के पहियों ने यह साबित कर दिया कि हमारा झारखंड, हमारे सपनों की दिशा है और उसकी डोर अब युवाओं के हाथों में है। मौके पर डीपीएलआर मेनका, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला खेलकूद पदाधिकारी हेमलता बुन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्रा व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *