एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले की पावर लिफ्टर दीपिका सिंह ने चतुर्थ ईस्टर्न इंडिया एंड झारखंड स्टेट स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड आईबीपी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल की है।
ज्ञात हो कि यह चैंपियनशिप बीते 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक झारखंड की राजधानी रांची में ओल्ड विधानसभा कैम्पस में आयोजित किया गया, जिसमें दीपिका सिंह ने झारखंड राज्य की ओर से भाग लिया और अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
इससे पहले भी दीपिका ने अंतर-जिला टूर्नामेंट में झारखंड की ओर से महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में झारखंड और बोकारो जिले का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि दीपिका सिंह बोकारो में अधिवक्ता है। उनकी मेहनत, समर्पण और कड़ी ट्रेनिंग ने उन्हें राज्य तथा पूर्वी भारत स्तर पर मजबूत मुकाबले में टॉप पर पहुंचाया है।
दीपिका की इस जीत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और झारखंड के स्ट्रेंथ लिफ्टिंग को नई ऊंचाई मिलेगी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि, झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन दीपिका सिंह के कोच आयुष कुमार सिंह, रॉयल जिम के किरण सिंह, अधिवक्ता हसनैन आलम, वंशिका सहाय, संजीत कुमार सिंह, संदीप पूर्ति, अखिलेश कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, रवि कुमार, गीतांजलि सिंह आदि ने उनकी इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त की है।
इस अवसर पर दीपिका ने कहा कि यह उनके मेहनत का फल है। कहा कि वे अपने जिले और राज्य का नाम और ऊंचा उठाने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करती रहेगी।
![]()













Leave a Reply