एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह द्वारा 16 सितंबर को सिटी थाना से 50 बाइक पेट्रोल रक्षक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर गली-गली बाइक पेट्रोलिंग कि शुभारंभ किया। यह विशेष बाइक पेट्रोलिंग दस्ता बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया तथा अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्य करेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बाइक पेट्रोलिंग को एक नया नाम दिया रक्षक राइडर्स, ताकि पुलिस की त्वरित उपस्थिति, जन-सुरक्षा में सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में इसे एक नई पहचान मिल सके। इस अवसर पर एसपी सिंह ने कहा कि यह पहल जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, गश्त को तेज करने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में सहायक होगी। साथ ही, रक्षक राइडर्स का यह दस्ता आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करेगा। मौके पर दर्जनों पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply