रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र में बीते 8 जून को हुई मारपीट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
ज्ञात हो कि मारपीट की घटना बोकारो के सेक्टर-4/ई, स्ट्रीट-8 स्थित एक आवास में हुई थी, जिसके संबंध में संबंधित थाना कांड क्रमांक-42/26 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी जय प्रकाश ठाकुर, आकाश कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जय प्रकाश ठाकुर के कब्जे से घायल का रियलमी मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक JH09BE/7897 बरामद करने का दावा की है। पुलिस के अनुसार जय प्रकाश ठाकुर के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
![]()













Leave a Reply