टाटा एआईए रक्तदान कर दे रही है जीवनदान-ब्लड मैन सलूजा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर 12 फरवरी को टाटा एआईए बोकारो शाखा प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ह्यूमैनिटी सेवियर्स के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो द्वारा रक्त संग्रहीत किया गया।
इस अवसर पर विश्व रिकार्ड धारक एवं ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक हरबंश सिंह सलूजा ने कहा कि टाटा एआईए हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना महादान है। कुछ भ्रान्तियों के कारण आमजन रक्तदान करने से हिचकते है, जबकि रक्तदान से शरीर का विकार दुर होता है और ताजगी व् ताकत पूर्ववत बनी रहती है। इसलिए रक्तदान सबको करना चाहिए।

टाटा एआईए की शाखा प्रबंधक प्रीति कुमारी ने कहा कि टाटा एआईए जहां समाज को लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से कठिन और जटिल समय में आर्थिक सहयोग दे रही है, वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदो को जीवन दान देने का भी कार्य कर रही है।
शिविर को सफल बनाने में टाटा एआईए के बिजनेस एसोसिएट मैनेजर संतोष कुमार, सतीश सिंह, अंशुमन सारंगी, गौरव राज, विनोद कुमार, सीत कुमार, रामदेव महतो, पिंटू राम, रमेश दुबे, जयप्रकाश, राकेश राय, दीपक कुमार, आनंद अग्रवाल, पुनीत जेठवा एवं ह्यूमैनिटी सेवियर्स के प्रवीण कुमार, निकेश सिंह, मनीष केजरीवाल, चनप्रीत सिंह, तनवीर सिंह, भास्कर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के जयप्रकाश द्विवेदी, राजकुमार सहित पूरी टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा। अंत में ब्लडमैंन सलूजा ने टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की शाखा प्रबंधक प्रीति कुमारी सहित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply