रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बीते माह 16 अक्टूबर से बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित एसएस +2हाई स्कूल में चल रहे प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का 9 नवंबर को समापन हो गया।
निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए चार दिवसीय गैर-आवासीय फलन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड नुमैरसी) 3.0 प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। जिसमें कसमार प्रखंड से कुल 12 दिनों में 6 बैच में 246 प्राथमिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये शिक्षक अपने विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों के अध्ययन स्तर को बेहतर करेंगे।
यह प्रशिक्षण राज्य से जेसीईईआरटी से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अरुण विजय एक्का, रूपेश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार और आशुतोष कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य टीएलएम का बेहतर उपयोग, टीचर्स हैंडबुक का बेहतर उपयोग, बच्चों में सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक भावना का विकास (सील), गणित सिखाने के लिए एलप्स (अनुभव, बच्चों की भाषा, चित्र और चिह्न) एप्रोच को अपनाना आदि था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कसमार के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) घनश्याम साहू और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) मोहम्मद कमरुज्जमा की उपस्थिति में किया गया।
![]()













Leave a Reply