Advertisement

प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में जोबर पंचायत भवन फुटबॉल मैदान में 11 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार (Indian Government) द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (Sports Competition) का आयोजन किया गया।

प्रारंभिक मैच विष्णुगढ़ और बंदखारो के बीच खेला गया, जिसमें मुख्य अतिथि जोबर पंचायत के मुखिया मुन्नीलाल महतो ने फीता काटकर एवं वॉल को किक मारकर शुभारंभ किया।

खेल के दौरान खिलाड़ियों के बीच कोविड-19 का अनुसरण करते हुए खिलाड़ियों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुधीर कुमार रजक,आदि।

मनोज कुमार शर्मा, मोहन महतो, धीरज कुमार शर्मा, तुलसी सिंह, डेगलाल महतो, पोखलाल महतो, फलजीत महतो, सुरेश कुमार महतो, किशोर कुमार रवि, पिंटु, विजय कुमार, मुकेश, टेकलाल, गणेश, संतोष, सुभाष, मोहित तथा स्वामी विवेकानंद नेहरू युवा क्लब जोबर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *