प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में जोबर पंचायत भवन फुटबॉल मैदान (Football Ground) में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग (झारखंड), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार (Indian Government) द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 13 जनवरी को किया गया। जिसमें फुटबॉल, वोलीबॉल, दौड़, बैडमिंटन, कबड्डी खेल प्रतियोगिता करवाया गया।
फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में विष्णुगढ़ बनाम चानो के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण मुकाबले में विष्णुगढ़ की टीम पेनाल्टी सूट आउट में 5-4 से बढ़त बनाकर विजय प्राप्त किया।
जबकि चानो की टीम उप विजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गाल्होवार बनाम बंदखारो के बीच खेला गया। जिसमें गाल्होवार की टीम विजेता और बंदखारो उप विजेता रहा। दौड़ में प्रथम राहुल कुमार महतो, द्वितीय रोशन कुमार महतो, तृतीय गंगाधर कुमार रहे।
बैडमिंटन में पोखलाल उमाशंकर मिश्रा विजेता रहे। सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को जोबर पंचायत के मुखिया मुनीलाल महतो एवं नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक के द्वारा कप, मेडल, टॉफी देकर सम्मानित किया गया।

खेल प्रारंभ होने से पहले स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुखिया एवं स्वयंसेवक ने कहा कि गांव में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चलाई गई है।
आप खेल में अच्छे मुकाम तक पहुंचे। साथ ही सबों को स्वामी विवेकानंद के राह पर एवं वर्षा जल संरक्षण करने का भी शपथ दिलाया गया। ज्ञात हो कि जिले में 15 दिसंबर 2021 से जिला यूवा अधिकारी रूद्र शेखर के आदेशानुसार वर्षा जल संरक्षण करने का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यहाँ खिलाड़ियों के बीच कोविड-19 का अनुसरण करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक, मुखिया मुनीलाल महतो, प्रमिल कुमार पोद्दार, सुनील मंडल, सूरज पाठक, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, रोशन कुमार, उमाशंकर मिश्रा, सोनू, गंगाधर, मोहन महतो,आदि।
धीरज शर्मा, तुलसी सिंह, डेगलाल महतो, पोखलाल महतो, फलजीत महतो, सुरेश कुमार महतो, किशोर, पिंटु, विजय कुमार, मुकेश, टेकलाल, गणेश, संतोष, सुभाष, मोहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply