Advertisement

पोषण माह के तहत बेरमो में प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला प्रशासन के निर्देश पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड की सहायिका एवं सेविकाओं द्वारा 18 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

पोषण माह के तहत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्त्वों से युक्त खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करते हुए बेरमो प्रखंड सभागार में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। जिसका शुभारंभ बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) गीता सोय के संयुक्त उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर सीडीपीओ गीता सोय द्वारा बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना कर प्रयोग में लाने से कुपोषण दूर किया जा सकता है। बीडीओ द्वारा भी इसकी सराहना की गई। साथ ही स्टॉल पर जा कर खाद्य सामग्रियों का स्वाद लिया। सीडीपीओ सोय द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में 3 सहायिका का चयन किया गया है। जिन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड की ओर से भाग लेना है।

मौके पर सीडीपीओ कार्यालय के महिला पर्यवेक्षक कुमारी सुमित्रा, रेखा कुमारी, मुक्ति कुमारी, नाजिर गीता कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव सिन्हा सहित प्रखंड क्षेत्र के 70-80 सेविका तथा सहायिका उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *