Advertisement

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को भेंट की उत्तम किस्म का लंगड़ा आमवृक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला एवं सत्र न्यायालय बोकारो में मानवीय संवेदनाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण का परिचय देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्र द्वारा वरीय अधिवक्ताओं को उत्तम किस्म के लंगड़ा आम का वृक्ष उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर उपस्थित वरीय अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के बीच आपसी सम्मान एवं सौहार्द का विशेष महत्व है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिस आत्मीयता के साथ अधिवक्ताओं को आम का पौधा भेंट किया गया, वह सराहनीय पहल है। अधिवक्ताओ ने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे आत्मीय प्रयास न्यायालय परिसर में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को और मजबूत करते हैं।

वरीय अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्र के कर-कमलों से उत्तम किस्म के लंगड़ा आमवृक्ष उपहार स्वरूप प्राप्त कर हम सभी वरीय अधिवक्ता सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस आत्मीय सम्मान के लिए हम सभी उनके प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की इस पहल को अधिवक्ताओं ने आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *