Advertisement

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बड़े भाई के शांति भोज में शामिल हुए विधायक

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं दिवंगत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान के निधन पर 8 सितंबर की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु उनके पैतृक आवास कुसमुंडा, प्रखंड हाटगम्हरिया पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति भोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान का निधन परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना के साथ चंद्रशेखर दास एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, टीएससी सदस्य जोसई मारडी, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, शिक्षा विभाग के चेयरमैन पुरषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, शैलेश गोप, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *