अनुपलब्धता बता कर 1350 का डीएपी खाद ₹18 सौ में बेचा जा रहा-सुरेंद्
दुकानदार नैनो यूरिया, जिंक आदि खाद लेने को करते है मजबूर-किसान
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में नगर-प्रखंड ताजपुर क्षेत्र में डीएपी खाद समेत अन्य उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत किसानों द्वारा मिल रही है।
इस बाबत 17 नवंबर को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले की टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं राजदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ताजपुर बाजार क्षेत्र के उर्वरक दुकानों में जाकर उर्वरक उपलब्धता एवं कीमत का जायजा लिया। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दर्जनों दुकानदार द्वारा उर्वरक नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दुकानदार की तालिका सूची पर भी खाद्य की उपलब्धता शून्य दर्ज पाया गया, लेकिन रास्ते में किसानों को उर्वरक ले जाते देखा गया। पूछने पर किसान ने बताया कि 19 सौ रूपये में कहीं से लाकर दुकानदार दिया है।
माले नेता सिंह ने कहा कि 1350 रूपए का पारस डीएपी खाद 18 सौ से लेकर 2 हजार रूपए में कृषि पदाधिकारी की मिलीभगत से बेचा जा रहा है। विरोध करने पर दुकानदार उर्वरक देने में मना कर किसानों को बैरंग लौटा देते हैं।

किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि हम अन्नदाता है। खेती-किसानी हमारा जीवन है। हमें सरकारी मूल्य से 5 सौ रूपए अधिक देने को मजबूर किया जा रहा है। साथ ही जिस खाद की जरूरत नहीं है वह खाद भी लेने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जबरन नैनो यूरिया, जिंक आदि खाद दे दिया जाता है। यह हमारे साथ अन्याय है।
नेताद्वय ने तत्काल डीएपी खाद समेत अन्य जरूरतमंद खाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराने, खाद दुकिनों में खाद की उपलब्धता की जांच करने, कालाबाजारियों पर कारवाई करने अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
![]()













Leave a Reply